उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति

डेडलाइन नज़दीक… चुनावी तैयारी में बढ़ी राजनीति की गर्मी, BLA सूची पर जोर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर राजनीतिक दलों ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में SIR प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट में पारदर्शिता बढ़ाना है, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक दल भी पूरी तरह अलर्ट हैं। पार्टियों ने बूथ स्तर तक जिम्मेदार सदस्यों का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार करना शुरू कर दिया है।

SIR को केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा मानते हुए राजनीतिक दल ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर रहे हैं जो इस प्रक्रिया को पूरी तरह समझते हों। पार्टी नेतृत्व का फोकस है कि जिम्मेदारियों के लिए भरोसेमंद और अनुभवी कार्यकर्ताओं का चयन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

उत्तराखंड में पहले BLA-1 नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने 70-70 BLA-1 सदस्यों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। अब दोनों पार्टियां BLA-2 सूची तैयार करने में जुटी हैं और उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक सभी सूचियां आयोग को भेज दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

कांग्रेस ने लगभग 11,700 बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है। इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो BLA-1 और BLA-2 की सूची तैयार करने में मदद कर रहे हैं।

भाजपा भी पीछे नहीं है। संगठनात्मक मंथन के बाद पार्टी BLA-2 सूची को अंतिम रूप देने के करीब है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि डेडलाइन से पहले सूची तैयार कर आयोग को भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

राजनीतिक दल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नामित BLA कार्यकर्ता प्रक्रिया को पूरी तरह समझें और पार्टी से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसका उद्देश्य SIR प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।

उत्तराखंड में राजनीतिक दलों की यह सक्रियता बताती है कि SIR के महत्व को समझते हुए सभी पार्टियां जमीनी स्तर पर पूरी तैयारी कर रही हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में