उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

रफ्तार का कहर!…ट्रैफिक बैरियर से टकराई बाइक, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसे ने रफ्तार का कहर दिखाई है। उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में रिंग रोड पर एक दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग के पास, युवक अपनी बाइक से किच्छा की ओर जा रहा था। रात का समय होने के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी। इसी दौरान सड़क के बीच रखे ट्रैफिक बैरियर को वह समय पर नहीं देख पाया और उससे टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान तुरंत नहीं हो सकी, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई हुई। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों तक जानकारी पहुंची और मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखदेव विश्वास के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में