उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

होटल में फँसाई गई युवती… अब कानून के शिकंजे में धर्म छुपाने वाला शहनवाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सामने आए सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 वर्षीय युवती के साथ धार्मिक पहचान छुपाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी शहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

पीड़ित युवती ने 18 जनवरी को खटीमा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका सहकर्मी शहनवाज, जो उसी मेडिकल स्टोर में काम करता था, ने अपना नाम और धर्म छुपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोपी ने उसे खटीमा के एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। युवती ने वहां उसका आधार कार्ड देखकर असली नाम और उम्र का पता लगाया और फिर आरोपी के चंगुल से भाग कर थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। महिला उपनिरीक्षक संतोषी नेगी के नेतृत्व में 19 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और मामले के सबूत जुटा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में