उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

हैवानियत की हद पार… बाप ने ही लूट ली बेटी की अस्मत! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज का है।  पीड़िता ने बताया कि साल 2010 में उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। मां की शादी के बाद वह सौतेलें बाप, सागें भाई और बहन के साथ सितारगंज के एक गांव में रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

साल 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई। साल 2019 में मां की मौत हो गई। मां की मौत होने के बाद भाई नानकमत्ता चला गया और वहीं रहकर पढ़ाई करने लगा।

इधर, घर में अब वह अपने सौतेलें बाप के साथ रहने लगी। एक दिन उसके सौतेले बाप ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। फिर, उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

फिर, साल 2021 में उसने यूपी निवासी एक युवक से शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गई। शादी के बाद एक दिन जब वह अपने मायके आई। तो वहां उसके सौतेले बाप ने उसके साथ छेड़ाखानी की। तो उसने पति से इसकी शिकायत की। सामाजिक बदनामी के डर से उसने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं कराई।

फिर, 11 जनवरी 2026 को पीड़िता के पति की मौत हो गई। आरोप लगाया कि 21 जनवरी 2026 को जब पीड़िता ससुराल में अपने बच्चों को दूध पिला रही थी। तब उसका सौतेला बाप ने कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता को फोन-मैसेज कर परेशान कर रहा है। वहीं, मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में