उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

शर्मनाक…….. घर में घुसकर फरमान ने किया शारीरिक शोषण, विरोध पर देता था यह धमकी

खबर शेयर करें -

खटीमा में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कंपनी में कार्य करती है। उसी कंपनी में पकड़िया निवासी फरमान भी काम करता है। उसे वह छह माह से जानती है। फरमान उसका शारीरिक शोषण करता था। विरोध करने पर उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

शनिवार रात फरमान घर में घुस गया और उसके साथ अनैतिक कार्य करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर परिजन व आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और चकरपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में