उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हिल दर्पण

नकली किताबों का घिनौना जाल!…हिल गई शिक्षा व्यवस्था, अब एसआईटी खंगालेगी कुंडली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शिक्षा व्यवस्था को खतरे में डालने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में पुलिस ने 14 मार्च को छापेमारी कर लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT किताबें बरामद कीं। इसके साथ ही एक ट्रक भी जब्त किया गया था, जिसमें बड़ी मात्रा में फर्जी किताबें भरी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय गणपति ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी। SIT का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर रुद्रपुर प्रशांत कुमार करेंगे, जबकि टीम में अनुभवी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। SSP ने जांच की पारदर्शिता और विधि सम्मत तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SIT दोषियों तक पहुँचने और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में