उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जिस फैसले का था बेसब्री से इंतजार, वही सुनवाई टली…बनभूलपुरा प्रकरण में बढ़ी बेचैनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई टल गई। इस मामले में करीब 50 हजार लोगों के भविष्य को लेकर फैसला होने की उम्मीद थी, लेकिन सुनवाई स्थगित होने से प्रभावित परिवारों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि अब मामले की सुनवाई 17 सितंबर को सूचीबद्ध हो सकती है।

सुनवाई को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी थी। क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। ड्रोन के जरिए इलाके की निगरानी की जा रही थी, जबकि सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC से बैंकिंग और डिफेंस तक… उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

पुलिस ने स्थानीय लोगों को छतों पर पत्थर, ईंट या मलबा जमा नहीं करने की चेतावनी दी थी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज BJP का ‘महामंथन’!...एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज, मिशन-2027 पर बनेगी रणनीति

बनभूलपुरा में रेलवे भूमि से जुड़े अतिक्रमण विवाद के बीच प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने मार्च से इस दिशा में काम तेज किया था। करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर 4,300 से अधिक प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र में कैंप लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि पात्र प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई की तारीख पर सभी की नजरें टिकी हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में