उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है देश का छात्र’…हल्द्वानी में कांग्रेस के अभियान में उठे बड़े सवाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शुक्रवार को स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के कोटा में राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए गए संवाद का डिजिटल प्रस्तुतीकरण भी दिखाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नीट और जेईई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले कहासुनी, फिर तमंचे से फायर...सरेआम किशोर की हत्या से दहशत

छात्रों ने कहा कि परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक, भर्ती घोटालों, लंबे समय से लंबित भर्तियों और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ व्यवस्था पर उनका भरोसा कमजोर हुआ है।

कार्यक्रम के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से रखा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आज का छात्र केवल परीक्षा नहीं, बल्कि भ्रष्ट और असफल व्यवस्था से भी संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के सवालों से बच रही है, जबकि कांग्रेस का यह अभियान छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही उन्होंने छात्रों से किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसा कदम न उठाने और संघर्ष जारी रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पर तनाव के बीच बड़ा अपडेट... कड़ी सुरक्षा घेरे में पांवटा साहिब, जानें क्या बोला प्रशासन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को पूरे प्रदेश में और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में