उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

दर्दनाक- घूमने गए व्यापारियों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां व्यापारियों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार डोईवाला के दो व्यापारी अपनी कार से घूमने के लिए नरेंद्र नगर पहुंचे थे। वापसी में उनकी कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई में उतरने के बाद एसडीआरएफ की टीम को एक युवक घायल अवस्था में मिला। जिसे जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सुशील रावत के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरे युवक का शव भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान संजय बजाज के रूप में हुई है। एसएसआई नरेंद्रनगर मनीष नेगी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में