उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हैवानियत की इंतहा…भाभी के घर बेहोश हुई छात्रा, देवर ने की दरिंदगी, फिर वीडियो से ब्लैकमेलिंग!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। युवक पर बेहोश कर यौन शोषण करने, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के साथ ही जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि आरोपी की भाभी ने भी पूरी साजिश में उसका साथ दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां  19 साल की एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया है कि कुछ समय पहले उसकी जान पहचान पांवधोई क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई थी। धीरे धीरे उनकी जान पहचान बढ़ने लगी, तो महिला ने उसे अपने घर बुलाना शुरू किया। आरोप है कि महिला ने युवती पर अपने देवर उवेश से दोस्ती करने का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने दोस्ती करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम पर उत्तराखंड में सियासी पारा हाई... भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, लगाए ये गंभीर आरोप

युवती का आरोप है कि मना करने के बावजूद महिला ने उसका मोबाइल नंबर अपने देवर को दे दिया। इसके बाद युवक लगातार फोन करने लगा और स्कूल के बाहर पहुंचकर दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  घर बैठे खतौनी डाउनलोड करने वालों के लिए बड़ी खबर... डीएम ने विभागों को दी ये साफ हिदायत

पीड़ित युवती के मुताबिक, बीती 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उवेश ने धमकाकर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया, फिर अपनी भाभी के घर ले गया। जहां उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई।

होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का पता चला। इसी बीच उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए गए. जिसे दिखाकर किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने और जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा प्लान... SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट बचाओ’ मंत्र

आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक उसे रोशनाबाद ले गया, जहां कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए और एक वीडियो भी बनवाया। बाद में शादी का दबाव बनाया, फिर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की गई। युवती का आरोप है कि पहले पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी के अनुसार मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में