उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड सनसनीखेज….नाले में मिला नवजात का शव, लगाए जा रहे ये कयास

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुड़की तहसील क्षेत्र के पास एक नाले में नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को नाले में नवजात के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को नाले से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवजात एक बालक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि किसी बिना ब्याही मां ने लोकलाज के भय से नवजात के शव को यहां फेंक दिया होगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं, जिससे इस दुखद घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में