उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

बड़ी खबर….कांग्रेस को तगड़ा झटका : इस एआईसीसी सदस्य ने थामा भाजपा का दामन 

खबर शेयर करें -

देहरादून: कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने यमुना कालोनी स्थित आवास पर कांग्रेस सरकार में दर्जाधारी मंत्री और वर्तमान में एआईसीसी सदस्य धनेश्वरी घिल्डियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान श्री भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनसे तीसरी बार मोदी सरकार के मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है, उसका आशीर्वाद जनता से मिलना तय है। लेकिन पार्टी द्वारा व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे ज्वाइनिंग अभियान का मकसद है, अबकी बार तीन सौ पार। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप सभी के आने से पार्टी के इस लक्ष्य प्राप्ति अभियान को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली श्रीमती घिल्डियाल ने कहा, प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी जी द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आई हैं। हम सबकी कोशिश रहेगी, क्षेत्रीय विकास और पीएम मोदी की प्रचंड जीत में सहभागी बनना। इस दौरान कांग्रेस से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे देवल चमोली के दिगंबर सिंह रावत, गोरखपुर क्षेत्र से अन्नू बिष्ट, कुसुमलता, पुष्पा देवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में