उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून

बड़ी खबर……उत्तराखंड में इस महीने हो सकते हैं निकाय चुनाव, ये है आरक्षण की स्थिति

खबर शेयर करें -

प्रथम चरण के साथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है, इसके बाद अब उत्तराखंड में निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। निकाय चुनाव जून अंत तक हो सकते हैं। चुनाव को लेकर तैयारी भी चल रही है।

उत्तराखंड में नगर निकायों का कार्यकाल गत एक दिसंबर को खत्म हो चुका है। एक जून तक निकाय प्रशासकों के हवाले हैं। चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस में अगली सुनवाई मई प्रथम सप्ताह तक होनी है जिसमें सरकार को अपनी चुनावी तैयारी पेश करनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक

इस कारण शहरी विकास विभाग अब एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी स्तर पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को ऐक्ट में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ही वार्ड वार आरक्षण घोषित हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस में विरोध के सुर!... अब्दुल राजिक बोले- राज्य आंदोलनकारियों का होगा अपमान

आरक्षण प्रक्रिया जून प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद शासन निर्वाचन आयोग को चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर सहमति दे सकता है। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग 93 निकायों की वोटर लिस्ट भी तैयार कर चुका है।

राज्य में संभावित आरक्षण की स्थिति
कुल पद 09 (एससी – 01, एसटी 00, ओबीसी 02, सामान्य – 06)
पार्षद 640 ( एससी – 60, एसटी 01, ओबीसी 82, सामान्य 317)

यह भी पढ़ें 👉  CM के दौरे से पहले हल्द्वानी में सियासी पारा हाई!... युवा कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस से हुई खींचतान

नगर पालिका अध्यक्ष
कुल पद 41 (एससी 06, एसटी 01, ओबीसी 12, सामान्य 22)
सदस्य 471 (एससी – 67, एसटी 08, सामान्य 294, ओबीसी 102)

नगर पंचायत अध्यक्ष
कुल पद 45 (एससी 06, एसटी 00, ओबीसी 16, सामान्य 23)
सदस्य 302 (एससी – 42, एसटी 02, सामान्य 204, ओबीसी 54)
(एकल सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट के आधार पर)

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में