उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण

बड़ी खबर…. आचार संहिता से पहले इस जिले में बदले थाना-चौकी प्रभारी, जानें किसे कहां मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए दर्जनों दरागाओं के तबादले कर दिये हैं।

एसओजी प्रभारी काशीपुर विनोद जोशी को एसएसआई किच्छा बनाया गया है। प्रभारी चौकी लालपुर, किच्छा सतीश शर्मा को काशीपुर कोतवाली का नया एसएसआई बनाया गया है। कोतवाली बाजपुर में तैनात एसआई प्रकाश चन्द्र को एसओजी काशीपुर का प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारी चौकी बाजार, जसपुर एसआई कौशल भाकुनी को एएनटीएफ उधम सिंह नगर का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली जसपुर में तैनात एसआई सुशील कुमार को बाजार चौकी जसपुर का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

एसएसआई किच्छा विनोद फर्त्याल को एसएसआई बाजपुर बनाया गया है। थाना ट्रांजिट कैंप में तैनात एसआई कविन्द्र शर्मा को एसएसआई सितारगंज बनाया गया है।

एएनटीएफ उधम सिंह नगर प्रभारी राजेश पांडे को एसएसआई जसपुर बनाया गया है। प्रभारी चौकी सकैनिया, गदरपुर भूपेन्द्र रंसवाल को प्रभारी चौकी लालपुर, किच्छा बनाया गया है।थाना कुंडा में तैनात एसआई नरेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी सकैनिया, गदरपुर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म दिनेश चंद्र भट्ट को थाना ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। थाना ट्रांजिट कैंप में तैनात एसआई धीरेन्द्र पंत को प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म बनाया गया है।

पुलिस लाइन रुद्रपुर से एसआई दीपक कौशिक एवं चन्द्र सिंह को कोतवाली रुद्रपुर, अर्जुन सिंह को कोतवाली किच्छा, जगत शाही को थाना ट्रांजिट कैंप, हरीश महर एवं बीना पपोला को थाना केलाखेड़ा, संतोषी को थाना झनकईया, लोकेश रावत को थाना दिनेशपुर तथा नवीन चंद्र जोशी को थाना कुंडा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

एसआई नन्दन सिंह रावत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाकर भेजा गया है। थानाध्यक्ष झनकईया रविन्द्र बिष्ट को थानाध्यक्ष पुलभट्टा तथा एसएसआई बाजपुर जसवीर चौहान को थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष गदरपुर बनाया गया है।

थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल जोशी को थानाध्यक्ष झनकईया बनाया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में