उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत

*चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई- इस गांव से चरस खरीद कर हल्द्वानी में खपाने की थी योजना, दबोचा*

खबर शेयर करें -

चंपावत। पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। ढ़ोलीगांव से खरीदी गई चरस को पुलिस हल्द्वानी में खपाने की योजना बना रहा था। जिसे एसओजी, एएनटीएफ और पाटी पुलिस की संयुक्त ने विफल कर दिया। पुलिस ने तस्कर के पास से बड़ी मात्रा में चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच पुलिस की एएटीएफ, एसओजी और पार्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पाटी क्षेत्रान्तर्गत कनवाड बैण्ड, देवीधूरा क्षेत्र से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.17 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीवान गिरी पुत्र स्व0 टीका गिरी, निवासी ग्राम चकडिया, पो0- भूम्वाडी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लम्बे समय से कैन्सर रोग से ग्रसित है, जिस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नही कर पाता है। कुछ समय से चरस तस्करों के सम्पर्क में आ गया था। बिना मेहनत व शॉटकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया था। आज भी यह चरस वह अपने ढोलीगाव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकठ्ठा कर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मे ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था, जहां पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस चरस तस्करी में प्रकाश में आये मोहन सिंह के विरूद्ध जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी चम्पावत, उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी, थानाध्यक्ष पाटी, उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय एसओजी, -मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, एसओजी,कांस्टेबल नवल किशोर, एसओजी,कांस्टेबल सूरज कुमार, एसओजी,कांस्टेबल अशोक वर्मा, एएनटीएफ, विनोद जोशी, सर्विलांस सैल शामिल थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में