उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

मंदिर टूटे, आस्था भड़की… हल्द्वानी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनारस और दिल्ली में प्राचीन मंदिरों तथा देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मंदिर और देवी-देवताओं की मूर्तियाँ केवल पूजा स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक चेतना और आस्था की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि काशी स्थित मणिकर्णिका घाट और उसके आसपास के प्राचीन मंदिरों को जेसीबी मशीनों से नुकसान पहुँचाना सनातन धर्म और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रति घोर अवहेलना है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि काशी जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ा जाना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म और उसकी आस्थाओं की सुरक्षा में विफल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में हुई तोड़फोड़ को गंभीर बताया। उनका कहना था कि यह सिर्फ एक मंदिर को नुकसान पहुँचाने का मामला नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों और असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, प्रकाश पांडे, हरेंद्र बोरा, एन.बी. गुणवंत, सुहैल सिद्दीकी, नंदन दुर्गापाल, खजान पांडे, मलय बिष्ट, बहादुर बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत साहू, प्रदीप नेगी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, कमला सनवाल, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, अलका आर्य, भगवती जोशी, पुष्पा सम्मल, योगेश जोशी, पार्षद रवि जोशी, विनोद कुमार, पार्षद मोहम्मद गुफरान, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, गोविंद बिष्ट, हेमंत पाठक, हिमांशु जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में