उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे नैनीताल राजनीति हिल दर्पण

किशोरी से रेप मामला तूल पकड़ा… लव और लैंड जिहाद के आरोपों ने बढ़ाई हलचल, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इसी को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भवाली नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने आरोप लगाया कि पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के एक वर्तमान सभासद, जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं, विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा–रेहड़ क्षेत्र में बसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने की मांग करते हुए लैंड और लव जिहाद में संलिप्तता के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध भूमि पर बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए एनओसी पालिका की मिलीभगत से जारी की जा रही है। वहीं भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए मकानों का असेसमेंट भी कर दिया गया है।

अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

वहीं इस मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है, जो 15 दिनों के भीतर रेहड़–टमट्यूड़ा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में