वन दरोगा को कुचलने की कोशिश!.. बंदूक और कारतूस लूट ले गए तस्कर
उत्तराखंड के हल्द्वानी में तस्करों ने वन दरोगाओं पर हमला किया। गुरुवार रात भाखड़ा रेंज के जंगलों में हुई इस घटना में तस्करों ने वन दरोगाओं को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की और उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्होंने वन दरोगाओं की सरकारी बंदूक तोड़ दी और कारतूस लूट कर फरार हो गए। […]











