उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 22 टू-व्हीलर बरामद

उत्तराखंड पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। देहरादून की विकासनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 22 चोरी की टू-व्हीलर बरामद की। यह वाहन चोर देहरादून जिले और हिमाचल प्रदेश में बाइक चोरी करते थे और फिर चोरी किए गए […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

चमोली हिमस्खलन…लापता चारों श्रमिकों के शव मिले, आठ की गई जान

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में तीन दिन पहले हुए भीषण हिमस्खलन में लापता चार श्रमिकों के शव आज बरामद कर लिए गए हैं, जिसके साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त हो गया है। इस दुखद घटना में कुल आठ श्रमिकों की जान चली गई, जबकि 46 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। आज […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…स्टोन क्रेशरों में घुसकर दबंगई, मारपीट, डीएम को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी। स्टोन क्रेशरों में घुसकर दबंगई का मामला प्रकाश में आया है। स्टोन क्रेशर स्वामियों का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग क्रेशरों में घुस रहे हैं और अराजकता करते हुए स्टाफ के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं। धमकाया जा रहा है कि भाड़े के रूप में उन्हें अधिक भुगतान […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जुलूस में भड़की मशाल!… आग की लपटों में घिरा युवक, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ निकाले जा रहे मशाल जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अचानक एक मशाल की आग भड़क गई और एक युवक उसकी चपेट में आ गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने तत्परता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे युवक की जान […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

मासूम से दरिंदगी…फिर पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गिराया

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो भागने की कोशिश […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

उत्तराखंड…स्वास्थ्य ‌विभाग को मिले इतने सीएचओ

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 117 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) मिल गए हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची से चयनित इन अधिकारियों की सूची विभाग को सौंप दी है। इन सीएचओ को जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात किया जाएगा, और इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

चमोली हिमस्खलन… दो और श्रमिकों के शव मिले, दो अन्य की तलाश

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा इलाके में हिमस्खलन के बाद लापता हुए श्रमिकों को बचाने के लिए चल रहा अभियान आज तीसरे दिन भी लगातार जारी है। अब तक, राहत और बचाव दल ने बर्फ में दबे दो और शव बरामद किए हैं। भारतीय सेना के नेतृत्व में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन, चार सील

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। विकासनगर क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड की संयुक्त टीम ने अवैध मदरसों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ढकरानी गांव में चार अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इन मदरसों में मदरसा दारे अकरम, मदरसा मशिहुल उलूम […]

इवेंट उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस दिन आएंगे पीएम मोदी, देखें पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा फिर तय हो गया है। वह छह मार्च को सुबह 8 बजे वह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हर्षिल जाएंगे, जहां पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मुखबा जाएंगे, जहां वह शीतकालीन यात्रा का संदेश देंगे। पहले खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

स्पा सेंटरों पर शिकंजा…छापेमारी में मिली अनियमित्ताए, हुई कार्रवाई

उत्तराखंड में पुलिस ने एक बार फिर स्पा सेंटरों पर शिकंजा कसते हुए देहरादून शहर और ग्रामीण इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 147 स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस की टीम ने एक साथ छापेमारी कर सीसीटीवी […]