उत्तराखण्ड जन मुद्दे हरिद्वार हिल दर्पण

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… अवैध मजार पर चला बुल्डोजर, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में  सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। दरअसल, हरिद्वार […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम… चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत, देखें अपडेट

उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के बीच राहत की एक आशा जगी है। प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हैं, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नौ और दस अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में एक और हादसा… स्कॉर्पियो ने रौंदी स्कूटी, दो युवकों की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर देहरादून जिले के छिद्दरवाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना उस […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण… फिर हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन का ये है प्लान

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। प्रशासन ने इस कार्य के लिए अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम ने बेस अस्पताल से लेकर ओके होटल और नानक स्वीट मंगल पड़ाव तक का निरीक्षण किया। इस दौरान […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

कांग्रेस नेता को बड़ी राहत… उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस आदेश पर लगाई रोक

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने इस मामले में ईडी के कुर्की आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार और ईडी से […]

उत्तराखण्ड देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… पूर्व मुख्य सचिव को मिली ये अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में अहम भूमिका निभाने वाली राधा रतूड़ी को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वह 5 दिन पहले ही मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुई थीं और अब राज्य की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन गई हैं। 31 मार्च को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, देखें डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी में श्री राम नवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा। जो शोभायात्रा शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। शोभा यात्रा का मार्ग- रामलीला मैदान से ओके होटल चौराहा से रोडवेज पश्चिमी गेट से तिकोनिया और वापसी में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन से रोडवेज पूर्वी गेट से भारद्धाज […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

जल जीवन मिशन… कई योजनाएं अपूर्ण, डीएम ने तय की समयावधि

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वन्दना ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की खण्डवार समीक्षा की। इस दौरान, उन्होंने जिले में लम्बित 187 योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, जिन योजनाओं को पूरा किया जा चुका है, उनकी ऑनलाइने रिपोर्ट संबंधित पोर्टल […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण…पेड़ हटाकर छोड़ दी जड़ें, आयुक्त सख्त

हल्द्वानी मण्डी से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण के तहत हटाए गए पेड़ों की जड़ों को एक सप्ताह के भीतर उखाड़ने का आदेश आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने दिया है। पेड़ों का ऊपरी कटान तो कर दिया गया था, लेकिन जड़ों को उखाड़ने में देरी होने पर आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

कुमाऊं में हादसा… नदी में डूबा तीन साल का मासूम, मचा कोहराम

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन साल के मासूम सिद्धार्थ डसीला की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा अपने दादा के साथ खेलते-खेलते सरयू नदी में गिर गया, जिसकी लाश बाद में नदी से बरामद की गई। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता बेसुध हो गए। यह हादसा पिथौरागढ़ […]