आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल मौसम

भारी बारिश ने मचाई तबाही …..कई मकान मलबे में दबे, नदी-नालों के रौंद्र रूप से दहशत

उत्तराखंड के चमोली जिले में  भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, और इस आपदा के चलते कई मकान मलबे के नीचे दब गए हैं। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर भागे, लेकिन कई वाहन भी मलबे में फंस गए हैं। रविवार रात की बारिश […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

अश्लीलता पर भड़का आक्रोश…. आरोपी आरिफ गिरफ्तार, विरोध में बाजार बंद, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाले युवक आरिफ को पुलिस ने बिजनौर से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली और युवक को विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। गिरफ्तारी के […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

हद हो गई!….धर्मनगरी में महिलाओं की शर्मनाक हरकत, एक्शन में पुलिस

उत्तराखंड की धर्मनगरी में कुछ महिलाओं की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इन महिलाओं ने धर्मनगरी की पवित्रता को धूमिल करते हुए पुरूषों को न सिर्फ गंदे इशारे किए, बल्कि इसे लेकर आपस में भिड़ भी गई। ऐसी पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम

आफत की बारिश…चंद्रभागा नदी का रौंद्र रूप, युवक बहा

उत्तराखंड में मौसम लगातार दुश्वारियां बढ़ा रहा है। बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर आ रहे हैं। इस बीच रविवार को ऋषिकेश में उफनाई चंद्रभागा नदी में एक युवक बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है। ऋषिकेश में दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई, जिससे चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। इस दौरान नदी किनारे […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….. भाजपा नेता और दुग्ध अध्यक्ष ने किया महिला का यौन शोषण, पद से हटाया

उत्तराखंड में महिलाओं के शारीरिक शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। अल्मोड़ा के एक भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज, ये है मामला

हल्द्वानी में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल की 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शिक्षक उसे सोशल मीडिया और मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजता […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

उत्तराखंड….शासन ने इस विभाग में किए बड़े स्तर पर तबादले

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने सिंचाई विभाग के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश के तहत अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल शीघ्र ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। सचिव डा. आर. राजेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी हुए आदेश के तहत अधिशासी अभियंता (सिविल) सिंचाई […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

शर्मनाक….किशोरी को भगाकर किया रेप, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया, मिली सजा

उत्तराखंड की राजधानी दून में पोक्सो कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी रिंकू पुत्र बाबूराम निवासी लक्सर हरिद्वार को 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यदि दोषी अर्थदंड अदा नहीं करता है, तो उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

बेखौफ अपराधी …. इस जिले के एसएसपी को मिली धमकी, मची खलबली

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं के उधमसिंह नगर जिले के  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को सोशल मीडिया पर धमकी और आपत्तिजनक भाषा का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को फेसबुक पर ‘अभिषेक मिश्रा इंटरनेशनल’ नाम की आईडी से एसएसपी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और धमकियों का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। पोस्ट में बदमाश […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कलयुगी गुरू का कारनामा….शिष्या को भेजे अश्लील मैसेज, उठाया ये खौफनाक कदम

उत्तराखंड में गुरूजी का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। जसपुर में एक शिक्षक के अश्लील मैसेज भेजने से परेशान होकर एक छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया। छात्रा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]