उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल सोशल हिल दर्पण

नैनीताल का फर्जी वीडियो वायरल!… जानिए वायरल क्लिप की असली सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मारपीट और आगजनी की वीडियो को नैनीताल से जोड़कर भ्रामक तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यह वीडियो नैनीताल, उत्तराखंड का नहीं है। पुलिस विभाग ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर भ्रामक जानकारी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल कांड…थाने में पुलिस से हाथापाई, वर्दी फाड़ने की कोशिश! वीडियो वायरल

उत्तराखंड के नैनीताल में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना मल्लीताल थाने के भीतर की है, जहां प्रदर्शनकारियों ने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी… बार एसोसिएशन आक्रोशित, कंटेम्प्ट की चेतावनी

नैनीताल: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को एक आम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता ने की। बैठक में हाल ही में नैनीताल शहर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की गई और कानून-व्यवस्था पर उठते सवालों पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल स्वास्थ्य हिल दर्पण

RBSK योजना का कमाल…मासूमों को मिली नई ज़िंदगी

नैनीताल जिले में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की समय रहते पहचान कर उनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है, जिससे कई परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत मिली है। हाल ही में आरबीएसके टीम ने ओखलकांडा क्षेत्र […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

हाईकोर्ट का कड़ा रूख…दुष्कर्म के आरोपी को राहत, प्रशासन को फटकार, ये है मामला

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मो. उस्मान और रुक्कुटवासियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने नगर पालिका नैनीताल द्वारा जारी अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पालिका ने नोटिस वापस लेने की बात स्वीकार की है। इस मामले में मो. उस्मान की पत्नी की ओर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल मौत

कुमाऊं… संदिग्ध हालात में खाई में मिला छात्र का शव, फैली सनसनी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल के हाईस्कूल छात्र रोहन बोरा का शव ग्राम पंचायत घुग्घूसिगड़ी से लगभग सात किलोमीटर आगे, कुंजखड़क से पहले चीड़ फीजन स्थल के पास एक गहरी खाई में मिला। रोहन, जो बजून क्षेत्र के ग्राम प्रधान का […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल सोशल हिल दर्पण

दरिंदगी पर जनाक्रोश… तनाव के बीच नैनीताल में हाई अलर्ट, जारी हुए ये आदेश

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 30 अप्रैल को 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद नैनीताल जिले में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी वंदना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नाबालिग से दुष्कर्म… जन आक्रोश के बीच बाजार बंद, उठे ये सवाल

कुमाऊं की शांत वादियों में बढ़ती हैवानियत की घटनाओं ने हर किसी में आक्रोश देखा जा रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में 12 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना के आरोपी, लगभग 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल… किशोरी से दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तराखंड के नैनीताल शहर में बुधवार देर रात उस समय तनाव फैल गया जब एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक समुदाय विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और माहौल सांप्रदायिक रंग लेने लगा। घटना […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

कुमाऊं में दर्दनाक हादसा… कार और कैंटर की भिड़ंत, किशोर की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुमाऊं के नैनीताल जिले से सामने आया है, जहां थाना तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में आल्टो कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें आल्टो कार में सवार 16 […]