उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं चंपावत

उत्तराखंड….अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, यात्रियों में चीख-पुकार

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस क्रम में चंपावत जनपद के पाटी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल

जिला पंचायत चुनाव… उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सरकार को ये निर्देश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से 14 दिनों के भीतर जिला पंचायतों के चुनाव का कार्यक्रम बताने के लिए कहा है। यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने के खिलाफ चुनौती दी गई थी। अब इस मामले की अगली […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

उत्तराखंड… ईडी के एक्शन से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कह दी ये बात

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं। ईडी की इस कार्रवाई से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस छापेमारी […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हल्द्वानी

टल गया हादसा…जब खाई में लटकी रोडवेज बस, मच गई चीख-पुकार

उत्तराखंड के नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना को बस चालक की सूझबूझ के चलते टल गया, जब रोडवेज बस का स्टीयरिंग अचानक से लॉक हो गया और बस खाई की ओर लटकने लगी। यह घटना उस समय हुई, जब बस बल्दियाखान के पास पहुंची और स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे बस खाई में गिरने […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार

उत्तराखंड… इन विभागों को मिले 45 कार्मिक, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें गृह विभाग के अन्तर्गत 11 लैब असिस्टेंट एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत 34 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी

हल्द्वानी… जमरानी बांध परियोजना का आयुक्त ने लिया जायजा, दिए ये निर्देश

हल्द्वानी: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना के प्रगति कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस परियोजना का पूरा होना क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्याओं को हल करेगा। आयुक्त दीपक रावत ने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

डिप्टी कलेक्टर का एक्शन… हल्द्वानी में ताबड़तोड़ छापे, पकड़ा अवैध शराब कारोबार

हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने अपने आसपास के संवेदनशील स्थलों की पहचान की। इस दौरान, डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी की टीम ने इन स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी….गौशाला में लगी भीषण आग, 12 मवेशी जिंदा जले

हल्द्वानी में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। चोरगलिया क्षेत्र के रैखालखत्ता गांव में गोपाल बिष्ट के घर स्थित गौशाला में देर रात आग लगने से दो गाय, दो बैल, आठ बकरियां और सारा खाना-पीना जलकर राख हो गया। यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब परिवार के सदस्य गहरी नींद […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

ईडी का बड़ा एक्शन… इस कांग्रेस नेता के घर पर रेड, करोड़ों की संपत्ति बरामद

उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार सुबह चार बजे राजधानी देहरादून के चमन विहार स्थित कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम भी ईडी के साथ मौजूद थी। करीब 18 गाड़ियों में […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी

हल्द्वानी में फिर हादसा… स्कूली बच्चे की गई जान, भड़क उठा आक्रोश

हल्द्वानी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। निकटवर्ती गोरापड़ाव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक 18 टायर ट्रक ने स्कूल जा रहे 7 साल के बच्चे अरविंद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रक सड़क पर बने गड्डे […]