उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड… युवक की संदिग्ध हालत में मौत, स्टोन क्रशर में मिला शव

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के लक्सर तहसील के पंडितपुरी गांव में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक, जोनी का शव स्टोन क्रशर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जोनी, जो बालाजी स्टोन क्रशर में काम करता था, की मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत चुनाव

उत्तराखंड निकाय चुनाव… अंतिम चरण में तैयारियां, जारी हुए ये निर्देश

उत्तराखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत, चम्पावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी पांडे ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और नोडल अधिकारी […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

शिक्षिका ने खेला खेल… पहले हड़पी रकम, अब दे रही धमकी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शिक्षिका द्वारा महिला से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपनी मीठी बातों में फंसा कर महिला से करीब एक लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ पटेल नगर कोतवाली में धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में अभियोग […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

किशोरी से दुराचार… अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, जानें मामला

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शर्मनाक घटना सामने आई है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर दुष्कर्म करने और उसे धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने जानकारी दी कि हल्दूचौड़ की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि कुछ समय […]

उत्तराखण्ड देहरादून शिक्षा

उत्तराखंड… इन शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2005 की विज्ञप्ति के आधार पर पुरानी पेंशन बहाली के मामले में जिले के शिक्षकों को भी बड़ा तोहफा मिला है निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी देहरादून द्वारा जारी आदेश में इन शिक्षकों को अब नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा वही कुछ तकनीकी कारणों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़ सोशल

उत्तराखंड… शादी से पहले दुल्हन ने बुला ली पुलिस और फिर…

उत्तराखंड में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद बाल विवाह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में, पिथौरागढ़ जिले में एक 14 वर्षीय छात्रा ने यह जानकारी पुलिस को दी कि उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी है। इसके बाद थाना […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

वन भूमि में अतिक्रमण… हाईकोर्ट का सख्त रवैया, डीएफओ को ये निर्देश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विकासनगर में वन भूमि पर अतिक्रमण और उसकी खुर्द-बुर्द के मामले में याचिकाकर्ता को तीन सप्ताह के अंदर संबंधित वन क्षेत्रीय अधिकारी (डीएफओ) को प्रत्यावेदन सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही, डीएफओ को क्षेत्र का निरीक्षण कर छह महीने में उचित कार्रवाई करने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल हल्द्वानी

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज…डीएम ने अफसरों को दिया इतना समय

हल्द्वानी में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इन खेलों के तहत हल्द्वानी में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को भव्य और सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी… सरकारी गूलों में कर लिया कब्जा, आयुक्त का एक्शन

हल्द्वानीः आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम रोड स्थित कैंप कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद, रुपयों के लेन-देन, सरकारी गूलों पर अतिक्रमण, बिजली लोड संबंधी विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कुछ मामलों के लिए अगली तिथि तय की गई। जनसुनवाई […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव राजनीति हल्द्वानी

उत्तराखंड निकाय चुनाव… हल्द्वानी मेयर पद पर भाजपा में दावेदारों की फौज, ये हैं शामिल

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सम्भाग कार्यालय में मेयर पद के लिए रायशुमारी आयोजित की गई, जिसमें 124 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था और उन्होंने बड़ी तादाद में रायशुमारी में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पूर्व राज्यमंत्री केदार जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में […]