उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में ताबड़तोड़ छापे….मिली खामियां, एक स्पा सेंटर बंद, 6 पर हुई ये कार्रवाई

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिला सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण किया। यह अभियान उ.नि. मन्जू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें कई स्पा […]

इवेंट उत्तराखण्ड देहरादून हिल दर्पण

योग महोत्सव का आगाज… चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत को पूजा-अर्चना

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रविवार से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत हो गई। यह महोत्सव स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में 9 से 15 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन साधकों ने आईसीसी चैंपियनशिप में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे देहरादून हल्द्वानी हिल दर्पण

सीएम से मिले हल्द्वानी मेयर…इन समस्याओं पर चर्चा, मिला ये आश्वासन

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नैनीताल जिले की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री से कहा कि जिले के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता लंबे समय से पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड… संदिग्ध परिस्थितियों में आर्मी मेजर लापता, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में शनिवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरियाणा के पलवल निवासी एक आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। मेजर, जो रोहताश के नाम से पहचाने जाते हैं, अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए थे, लेकिन रात के समय अचानक उनका कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड… कैबिनेट विस्तार पर सीएम धामी का बड़ा बयान

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, विशेष रूप से सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि होली के बाद कैबिनेट में विस्तार हो सकता है और कुछ पुराने चेहरों को बाहर किया जा सकता है। इस […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शर्मनाक… किशोरी से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… फिर नए सीएस की तलाश! बढ़ी हलचल

उत्तराखंड में एक बार फिर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल इस मार्च माह के अंत में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उनकी कुर्सी खाली हो जाएगी। राधा रतूड़ी को दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है, लेकिन […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…पीपीएस (रिटायर्ड) ने एसएसपी को बताई समस्याएं, लिए ये फैसले

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी मीटिंग हॉल में उत्तराखंड पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया, जिन पर एसएसपी ने गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान के लिए कई आवश्यक कदम उठाने […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हैवान बना नशेड़ी… दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में डाला गन्ना, मौत

उत्तराखंड में जघन्य वारदात सामने आई है। रुड़की जिले में बुग्गावाला क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने मानसिक रूप से दिव्यांग  युवक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की। आरोप है कि आरोपी प्रमोद ने दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक खून बहने […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

डीजे में डिस्को पर महाभारत… बारातियों में खूनी संग्राम, एक की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में मामूली बात को लेकर बारातियों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना हरिद्वार जिले के लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के रायसी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पथरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]