उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून सोशल हिल दर्पण

नंदा गौरा योजना… सीएम धामी ने लाभार्थियों को वितरित किए इतने अरब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40,504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत पिछले […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड ‌में फिर हादसा…स्कॉर्पियो नहर में गिरी, महिला की मौत, पांच गंभीर

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

स्थानान्तरण नीति… तैनाती आदेशों का नहीं पालन! अब दखल देगा पुलिस मुख्यालय

उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पॉलिसी के तहत पहाड़ों में तैनाती के आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर चिंता पैदा हो गई है। हाल ही में आईजी गढ़वाल द्वारा जारी आदेशों के तहत मैदानी जिलों में तैनात पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को पहाड़ी जिलों में तैनाती के […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

कोरोना संक्रमण…चार साल बाद मौतों का जिन्न बाहर, इस अस्पताल पर केस

उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी के दौरान हुई मौतों का एक विवादित मामला अब फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, रुड़की स्थित विनय विशाल अस्पताल में कोविड के दौरान हुई मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी का आरोप लगाकर सनसनी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

अब इस ब्रिज पर संकट!… आयुक्त सख्त, दी ये हिदायत

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त, सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुछ दिन पूर्व काशीपुर में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) क्षतिग्रस्त का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नैनीताल मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग और कार्यदाही के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की जानकारी और जल्द से जल्द पूरा करने, साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार स्वास्थ्य हिल दर्पण

सराहनीय… उत्तराखंड को मिले इतने नर्सिंग अधिकारी, सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए 1232 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ रुपये की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन… अवैध मजार पर गरजा बुल्डोजर, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला… इस जिला पंचायत अध्यक्ष को मिलेगा चार्ज, रिपोर्ट तलब

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को प्रशासक नियुक्त नहीं करने के खिलाफ दायर विशेष अपील पर सुनवाई की। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया और राज्य सरकार को निर्देश दिए कि वह रजनी भंडारी को शीघ्र प्रशासक का चार्ज […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे ट्रेन देहरादून हिल दर्पण

ट्रेन यात्री दें ध्यान… इस दिन तक प्रभावित रहेगा इन ट्रेनों का संचालन

अगर आप 12 अप्रैल से 3 मई के बीच ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। गोरखपुर में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग काम के चलते इन तारीखों के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान लक्सर और अन्य स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा का सामना […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम… चमकेगी बिजली, बरसेंगे मेघ

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं। ‌वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों […]