उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

कुमाऊं पुलिस की बड़ी कामयाबी… 645 नशीले इंजेक्शन बरामद, ड्रग तस्करों को झटका

उत्तराखंड में कुमाऊं पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रेंज एसओटीएफ और थाना बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 17-18 अगस्त की रात गोला बाईपास रोड, स्लाटर हाउस के पास यात्री विश्राम गृह के समीप संदिग्ध ई-रिक्शा की जांच के दौरान 645 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (2ml) इंजेक्शन बरामद किए। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट!… 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक और बड़ी चेतावनी सामने आई है। मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने रविवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए बेहद संवेदनशील हो सकते हैं। विभाग ने बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ की आशंका जताई […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून मौसम

मलबा, बोल्डर और बंद रास्ते!… उत्तराखंड में मौसम ने थाम दी रफ्तार

उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से मौसम और जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के देवप्रयाग के पास तीन जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोग और यात्री भारी परेशानियों का […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

बरसात के बीच विधानसभा सत्र… यात्रा हो सकती है चुनौतीपूर्ण, सुरक्षा इंतजाम कड़े

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार, 19 जुलाई से शुरू होगा और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?…हाईकोर्ट में उठा सियासी तूफान, कोर्ट का कड़ा रुख, जानें क्या कुछ हुआ

उत्तराखंड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कथित धांधली और हिंसा के मामले पर हाईकोर्ट ने सोमवार को सख्त रुख अपनाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में हुई अव्यवस्था और सुरक्षा में चूक को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को जमकर फटकार लगाई और सवाल उठाया, “कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?” उत्तराखंड […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल

जिला पंचायत चुनाव बना सस्पेंस थ्रिलर!… हाईकोर्ट आज खोलेगा सियासी ‘कोषागार’

उत्तराखंड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जारी विवाद पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। यह मामला सियासी ड्रामे और संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी के आरोपों के चलते लगातार चर्चा में बना हुआ है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ इस केस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करो!… कांग्रेस ने राजभवन में खोली पंचायत चुनाव की ‘काली किताब’

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में हुई कथित धांधलियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त किए जाने की मांग की। कांग्रेस […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में फिर हादसा….चलती मैक्स पर कहर बनकर टूटा पेड़, मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले के धनारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पिपली के पास एक चलती मैक्स वाहन पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून रोजगार स्वास्थ्य

सीएम धामी का बड़ा कदम… युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात

उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शनिवार को 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। देहरादून में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार की […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में वेद मंत्रों की गूँज…भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का मंत्र

हल्द्वानी में आर्य समाज द्वारा आयोजित छह दिवसीय वेद प्रचार समारोह रविवार को वैदिक यज्ञ और भजनोपदेश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के प्राचार्य प्रो. विनय विद्यालंकार ने भारत की वैदिक परंपरा, ऋषियों के आदर्श और भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि […]