उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी……इन इलाकों से जल्द हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने दिए ये निर्देश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में रकसिया, कलसिया, देवखड़ी सहित अन्य नालों  और साथ ही उनके आस पास हो रहे अतिक्रमण के संबंध में शनिवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। हल्द्वानी नगर के विभिन्न नालों के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण होने के कारण हर वर्ष बरसात में किनारे […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी……..रविवार को भी डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इन इलाकों में बिजली कटौती

हल्द्वानी शहर में रविवार को भी डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक तक पेड़ों के कटान के चलते 21 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह दो बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस अवधि में रामपुर रोड, मेडिकल कॉलेज, हीरानगर, शीशमबाग, जेल परिसर, बरेली रोड, गांधी स्कूल, एफटीआई, आजाद नगर, गांधीनगर, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई…….रिश्वतखोर एलआईयू प्रभारी व मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोतवाली रामनगर परिसर में स्थित अभिसूचना इकाई के कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी को 2,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

उत्तराखंड……इन अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

उत्तराखंड शासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई भारतीय वन सेवा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदले हैं। शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जायका में तैनात प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर विजय कुमार को अब जैव विविधता बोर्ड देहरादून का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रमुख वन संरक्षक बीपी गुप्ता को प्रमुख वन […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड……नशे का बड़ा सौदागर गिरफ्तार, इतने लाख की स्मैक बरामद

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने  नशे के बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 78 लाख रूपए की स्मैक बरामद की गई है। एसटीएफ की एएनटीएफ अब तक 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15 करोड़ रूपए मूल्य की ड्रग्स बरामद कर चुकी है। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी…… जब बैठक में विधायक और डीएम में हो गई तकरार, ये है मामला

हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में चल रही बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने चैनलाइजेशन का मामला उठाया। इसे लेकर विधायक और डीएम में बहस हो गई। दरअसल, सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट के अध्यक्षता में चल रही दिशा की बैठक में लालकुआं के विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति

कांवड़ यात्रा……अब उत्तराखंड में भी रेस्टोरेंट-होटल स्वामियों को करना होगा ये काम, आदेश जारी

अब उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तरह कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट और होटलोंं के मालिकों को अपने नाम के साथ बोर्ड लगाना होगा। हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट मालिकों से इस आदेश का पालन करने को कहा है। हरिद्वार के एसएसपी पद्मेंद्र डोबाल ने बताया, “कांवड़ की तैयारियों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी…..किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग, ये है मामला

हल्द्वानी में प्रेमी ने नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने के बाद हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो खींचने के बाद दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड….. गुलदार ने किशोर को बनाया निवाला, दहशत

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बीच देर रात गुलदार ने एक किशोर को निवाला बना लिया। देवप्रयाग में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 वर्षीय बालक को निवाला बना लिया। दो घंटे की खोजबीन के बाद तहसील मुख्यालय और वन विभाग कार्यालय से 150 मीटर दूर बाद बालक का […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी…..इस तरह बुजुर्ग से नगदी व आभूषण ठग ले गए शातिर

हल्द्वानी में एक बार फिर ठग गैंग ने दस्तक दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को सम्मोहित कर दिया गया। ठगों ने इस घटना को दमुवाढुंगा पनचक्की चौराहे के पास अंजाम दिया और सोने की अंगुठी और नकदी लेकर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक दमुवाढुंगा में रहने वाले पूरन चंद्र तिवारी आज सुबह […]