उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं

हल्द्वानी-किच्छा मार्ग में हादसा….दो ट्रालों की जबर्दस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड में भीषण हादसा हुआ है। किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर आनन्दपुर में दो ट्रालों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में एक ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्राले के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के अनुसार, ट्राला संख्या […]

आपदा उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़

कुमाऊं में फटा बादल…..दो मंजिला मकान ध्वस्त, मवेशी जिंदा दफन

उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के थरकोट पट्टी के डाल गांव में बादल फटने से तबाही हुई है। इससे पुष्कर सिंह नेगी और प्रेम सिंह नेगी का दो मंजिला मकान बारिश के कारण जमीदोज हो गया। प्रेम सिंह ने बताया कि देर शाम को उनके मकान के बाईं ओर […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

जिस्म फरोशी का धंधा…..पुलिस के छापे से मच गई भगदड़, पकड़ी गईं चार महिलाएं

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आईआईटी रुड़की के बाहर जिस्मफरोशी कर रही चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। जबकि कई भागने में सफल रही हैं। बता दें कि लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर कुछ महिलाएं जिस्मफरोशी के कारोबार में संलिप्त थीं, जो यहाँ रुकने वाले पुरुषों के लिए दाम तय […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

दुःखद…..शीशा उतारने के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

उत्तराखंड की राजधानी दून से दर्दनाक हादसे की खबर है। मसूरी में मजदूर के ऊपर भारी भरकम शीशा गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा मसूरी लंढौर घंटाघर के पास हुआ। हार्डवेयर की दुकान के कांच का भारी भरकम शीशा उतारने गए मजदूर के ऊपर शीशे गिर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी…..मां के पड़ोसी से अवैध संबंध, बेटे को लगी भनक तो दे दी खौफनाक मौत

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुए किशोर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड को पड़ोसी ने रंजिश के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 12 सितम्बर को थाना मुखानी को सूचना मिली कि स्टील फैक्ट्री के जंगल में एक अज्ञात बच्चे का […]

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं

कुमाऊं में हादसा…..अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात एक मारुति वैगन आर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) निवासी ग्राम कुमोड पिथौरागढ़, और रजनी (22) […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

शादी का दिया झांसा….किशोरियों का ‌कर लिया अपहरण, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश मिश्रा (19 वर्ष), निवासी श्यामपुर फाटक, मनसा देवी मोहल्ला, थाना कोतवाली, ऋषिकेश, […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी

हल्द्वानी में हादसा…..इस तरह नाले में बह गया युवक, शव मिला

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास स्थित नाले के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर चौकी मंडी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रवि आर्या (27), पुत्र ललित मोहन, निवासी हरिपुर शिवदत्त, गौरापड़ाव के रूप में की […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़

कुमाऊं….कहर बरपा रही बारिश, मकान समेत मलबे में दबी महिला

 कुमाऊं मंडल में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर स्थिति गंभीर हो गई है। पिथौरागढ़ जिले में एक मकान ढहने के कारण एक महिला मलबे में दब गई। चंपावत जिले में बुधवार शाम से मूसलाधार बारिश जारी है, जिसके परिणामस्वरूप लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर बार-बार बाधा उत्पन्न हो […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल

विधवा से दुष्कर्म….आरोपी भाजपा नेता को हाईकोर्ट से फौरी राहत

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दुराचार के आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने मुकेश बोरा को पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 17 सितंबर को निर्धारित की […]