उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

नशे की लत ने बनाया चोर… कई बार खा चुका जेल की हवा, फिर भी नहीं सुधरा

उत्तराखंड में एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई बार चोरी के आरोप में जेल जा चुका था। इस बार उसने  देहरादून के ओल्ड मसूरी रोड स्थित बावड़ी मंदिर को निशाना बनाया था। आरोपी गोली थापा, जो नशे का आदी है, ने मंदिर के दान पात्र और स्वामी जी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी… स्कूल ड्रेस पहन घर से निकली छात्रा, रास्ते से ले उड़ा युवक

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की किशोरी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकली, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जब किशोरी की मां ने उसकी तलाश की, तो पता चला कि एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है। मुखानी थाना […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

आयकर विभाग की बड़ी रेड… उत्तराखंड में खंगाला कांग्रेस विधायक का फार्म हाउस

उत्तराखंड में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी रेड पड़ी है। कुमाऊं मंडल में टीम ने कांग्रेस नेता के घर में यह कार्रवाई हुई है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। बाजपुर क्षेत्र में पंजाब के कपूरथला से विधायक और उद्योगपति गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह छापा मारा। सीआरपीएफ फोर्स […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार… विजिलेंस ने इस अफसर को रंगेहाथ दबोचा

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। रिश्वत ले रहे सहायक समाज कल्याण अधिकारी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। वह काम के ऐवज में दस हजार की रिश्वत ले रहे थे। सतर्कता अधिष्ठान ने समाज कल्याण विभाग, मोरी, जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को ₹10,000 की रिश्वत […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर

होटल में मिले अधेड़ प्रेमी युगल… जंगल से बरामद हुईं लाश, जताई जा रही ये आशंका

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के पटरानी मालधन इलाके में एक महिला और पुरुष के शव मिले हैं। महिला का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था, जबकि पुरुष का शव पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दे दिए हैं और […]

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड… राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास! पोर्टल संचालक पर मुकदमा

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में एक पोर्टल संचालक के खिलाफ थाना रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर “उत्तराखंड वाले” नामक पोर्टल पर एक खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर में राष्ट्रीय खेलों […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

उत्तराखंड… इन आईएएस अफसरों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल

उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों के कार्यों में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। शासन के आदेशों के अनुसार, कुछ प्रमुख आईएएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए हैं। आईएएस युगल किशोर पंत को अब महानिदेशक संस्कृति का पद सौंपा गया है। इससे पहले वह सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

होटल में देह व्यापार… पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

 उत्तराखंड में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक होटल में छापा मारा और रैकेट के संचालक, ग्राहकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में होटल संचालक, तीन ग्राहक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया, जबकि दो आरोपी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर

रेस्तरां में जुआ चौपाल!…पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, लाखों की नगदी समेत 11 गिरफ्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं में पुलिस ने जुए की बड़ी चौपाल पकड़ने में सफलता हासिल की है। रामनगर में हार-जीत की बाजी लगाने वाले 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कुल 2,07,270 रुपये की नकदी बरामद हुई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस टीम […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

किशोरी से हैवानियत… फिर ठिकाने बदलता रहा शातिर, ऐसे दबोचा

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पिथौरागढ़ जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए […]