उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड……अगले 24 घंटे फिर भारी, इन जिलों में होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे कुमाऊं के लिए भारी बताए हैं। बारिश के चलते सौ से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में हादसा……कार खाई में समाई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात कर्णप्रयाग में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम….. इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 7 जुलाई को भारी बारिश पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़,यूएस नगर में कई जगह भारी से बहुत भारी वर्षा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम

चारधाम यात्रा…. जो जहां है वहीं रहे, स्थगित हुई यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों से अपील है कि वे ऋषिकेश से आगे यात्रा पर न निकलें और जो भक्तजन यात्रा रूट पर पर हैं वे सफर के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत देहरादून

किशोरी से गैंगरेप……महिला आयोग का संज्ञान, ‌पुलिस को दिए ये निर्देश

चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप की घटना पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीपीओ चम्पावत व सीओ चम्पावत को नाबालिग किशोरी की सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष ने सीओ चम्पावत व डीपीओ चम्पावत से फोन […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड…….सीएम ने लिया हालातों का जायजा, अफसरों को दी ये हिदायत

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाकर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…….मुख्यमंत्री नमक योजना शुरू, इन कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ के लाभार्थियों को आयोडाईज्ड नमक वितरण किया। इस योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति माह […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम…….बारिश से राहत के नहीं आसार, जानें ताजा अपडेट

उत्तराखंड मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने शनिवार को वीडियो बुलेटिन जारी करते हुए सात जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुमाऊं से लगे गढ़वाल के जिलों में भी भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम निदेशक ने बताया कि इन दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पूरे […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

बड़ी खबर…….उत्तराखंड में मरीजों को राहत, इन शुल्कों में कटौती

उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालयों में अब मरीजों को ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण के लिए कम शुल्क देना होगा। यही नहीं एंबुलेंस और बैड चार्जेज भी कम देना होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। जल्द ही यह राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में लागू होगा। जिससे जनसामान्य पर […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

बारिश से तबाही……..पहाड़ी से आया मलवा, दो लोग जिंदा दफन

उत्तराखंड में हो रही बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के दौरान कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। जिसमें दो लोग दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग हैदराबाद निवासी थे। कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न हो गया है। नदियां उफान पर हैं। उधर, भाबर क्षेत्र […]