उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम की चुनौती… बर्फबारी का दौर शुरू, अभी और बिगड़ेंगे हालात

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं पहाड़ी जिलों में यह राहत आफत बनकर बरस रही है। शनिवार सुबह से केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… कार नदी में समाई, एक ही परिवार के चार लोग लापता

तेज बहाव और दुर्गम स्थल के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें, तलाशी अभियान जारी  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीनगर के देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। कार में कुल पांच लोग सवार […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

छलकाएं जाम आइए…सरेआम शराब, पुलिस ने उतारा सुरूर

उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों पर देहरादून पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत 255 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 80,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शराब पीकर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

नंदा देवी राजजात यात्रा…‌मिलेगा वैश्विक मंच, जानें कब शुरू होगी यात्रा

उत्तराखंड की महान सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर नंदा देवी राजजात यात्रा वर्ष 2026 में भव्य लोक उत्सव के रूप में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान इस यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम… भारी रहेंगे 24 घंटे! बढ़ेंगी दुश्वारियां

उत्तराखंड में हाल के दिनों में मौसम ने करवट ली है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की बूंदाबांदी से […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड निकाय चुनाव… इन प्रत्याशियों पर निर्वाचन आयोग सख्त, कार्रवाई की तैयारी

उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने उन प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में अपने चुनावी खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया या गलत जानकारी दी। यदि ये प्रत्याशी आयोग को संतोषजनक जवाब नहीं दे […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दुकान में धधकी आग… लाखों का सामान स्वाहा

उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण अग्निकांड हो गया। राजधानी देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में एक कपड़ों की दो मंजिला दुकान में अचानक  आग लग गई। आग लगने से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

महंगाई की मार… उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी

 उत्तराखंड की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने बिजली की दरों में औसतन 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से पूरे राज्य में लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी का असर सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि, […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून

उत्तराखंड…सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राजधानी दून में सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में देहरादून पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की जान चली गई। हादसे में घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बारिश का रौद्र रूप… उत्तराखंड में फटा बादल, उफानाई नदियां, अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में बादल फटने की खबर है। चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंच […]