उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

शराब, पिस्टल और गलती!… एक गोली ने ले ली दोस्त की जान

उत्तराखंड में शराब पार्टी के दौरान टल्ली हुए दोस्तों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की जान चली गई। इसके बाद मृतक के दोस्त हॉस्पिटल से फरार हो गए। इसमामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

नहाने के दौरान हादसा…नहर में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राजधानी दून के  जौलीग्रांट के कालूवाला क्षेत्र में सौंग नदी पर बनी सिंचाई नहर के हेड पर नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अठूरवाला निवासी अनुज नेगी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अनुज अन्य युवकों […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

राजस्व बंटवारे पर संवाद… वित्त आयोग के समक्ष प्रस्तुत होंगी उत्तराखंड की जरूरतें

16वें वित्त आयोग की टीम रविवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में देहरादून पहुंची। सोमवार को टीम उत्तराखंड सरकार के साथ सचिवालय में होने वाली अहम बैठक में राज्य की वित्तीय जरूरतों और योजनाओं पर चर्चा करेगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी करेंगे। आयोग की टीम के अन्य […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

छाता भी चाहिए और चश्मा भी!…मौसम ने बदला रुख, जानें क्या कहता है मौसम विभाग?

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां एक ओर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन… इस अफसर पर गिरी गाज, दो मुट्ठी चावल का है मामला

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। यह कदम उस विवादित आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें कर्मचारियों से उनके सेवा पुस्तिका गायब होने के बाद घरों से दो मुट्ठी चावल लाकर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

देवभूमि पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष… सीएम धामी ने किया आत्मीय स्वागत, ये रहा कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत की। सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए। जेपी नड्डा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति स्थानान्तरण हिल दर्पण

तबादलों पर तकरार!…उत्तराखंड में गर्माई सियासत; संघ ने दिखाए तीखे तेवर

उत्तराखंड में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रकरण में अब मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने अपने ही जिला सचिव और पूर्व पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों से खुद को अलग कर लिया है। संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए स्पष्ट किया है कि यह शिकायत […]

उत्तराखण्ड चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, सामने आई बड़ी अपडेट

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब जल्द ही कराए जाने की संभावना है। राज्य सरकार द्वारा भेजे गए *पंचायती राज एक्ट संशोधन अध्यादेश* और *ओबीसी आरक्षण अध्यादेश* को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही पंचायती राज एक्ट संशोधन 2025 अब राज्य में लागू हो गया है। सरकार की ओर से इस संबंध […]

उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून हिल दर्पण

फर्जी आईडी, रेकी और सुपारी!…उत्तराखंड में जेल से चल रहा था संगठित अपराध, ये है मामला

उत्तराखंड में  सुद्धोवाला जेल से संचालित हो रहे संगठित अपराध का भंडाफोड़ करते हुए टिहरी पुलिस ने डैक्कन वैली तपोवन हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासे के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने टिहरी पुलिस के कार्य की सराहना […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

हादसों का शनिवार…खाई में समाई कारें, सगे भाईयों समेत तीन की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को प्रदेश के टिहरी और घनसाली क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के अंतर्गत ग्यारह गांव हिंदाव के पास अंथवाल […]