उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें…हाइवे पर गिरे बोल्डर, चारधाम यात्रा में कठिनाई

 उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसका सीधा असर केदारनाथ यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। रुद्रप्रयाग ज़िले की केदारघाटी में एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश ने यात्रा मार्ग को कई स्थानों पर बाधित […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…कार ट्रक में घुसी, चार की मौत, एक गंभीर

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह तब हुआ जब तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत

उत्तराखंड…थाने में पीआरडी जवान की संदिग्ध हालात में मौत, उठे सवाल

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। टिहरी जिले में थाने के अंदर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन प्रसाद नौटियाल (38 वर्ष), निवासी पुजारगांव, प्रतापनगर के रूप में हुई है। शनिवार सुबह नई टिहरी थाने में जवान का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

शराब के लिए जंग!… ओवररेटिंग पर मचा बवाल, फिर दे दनादन

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग को लेकर बवाल खड़ा हो गया। मसूरी के घंटाघर इलाके में स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक शराब खरीदने पहुंचे, जहां दुकानदार द्वारा तय कीमत से अधिक पैसे मांगे गए। युवकों ने इसका विरोध किया, जिससे मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इस झगड़े में दो […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव… भाजपा की रणनीति तेज, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर  भाजपा ने विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार, पंचायत चुनावों की जिम्मेदारी वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रबंधन की भूमिका निभाएंगे। ये कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य पद […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में बारिश का कहर…उफान पर आई ये नदी, कई वाहन फंसे

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने मानसून की आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में फैलेगा। पहाड़ों में हुई बारिश के कारण ऋषिकेश के मुनिकीरेती […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

देवभूमि से राष्ट्रपति का आह्वान…योग को बनाएं जीवन जीने का माध्यम

देहरादून। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग को भारत की चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सॉफ्ट पावर का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने योग को जोड़ने की शक्ति का माध्यम बताते हुए कहा कि “योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून सोशल हिल दर्पण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…उत्तराखंड को मिली पहली राज्य योग नीति, सीएम धामी ने किया अनावरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चमोली जिले के भराड़ीसैण में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 800 से अधिक प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और उत्तराखंड की पहली राज्य योग नीति का औपचारिक अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव….आज हो सकता है बड़ा ऐलान, कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस

उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर एक अहम घोषणा आज होने की संभावना है। राज्य में आगामी पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार आज दोपहर 12:30 बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड…वन विभाग में दरोगाओं को बड़ी सौगात

उत्तराखंड के वन विभाग में कार्यरत वन दरोगाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। मानव संसाधन विकास (HRD) एवं कार्य प्रबंधन के प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने 76 वन दरोगाओं को पदोन्नति देकर उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) बना दिया […]