उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…धामी कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले

उत्तराखंड में 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक लगभग पौने दो घंटे चली। बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड विशेष शिक्षा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा… 11 जिले हाई अलर्ट पर, IMD की सख्त चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से खतरनाक मोड़ पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी तीन दिनों तक, यानी 26 जून दोपहर 1:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने बताया कि बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… अभी नहीं होंगे पंचायत चुनाव! ये है स्थिति

उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा आरक्षण संबंधी नियमावली (गजट अधिसूचना) समय पर जारी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत

दुःखद…ट्रेनिंग के दौरान उत्तराखंड के वीर सपूत ने दी शहादत

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गजा तहसील के कंडारी गांव (पोखरी क्वीली) निवासी विजय सिंह गुसाईं, 7वीं गढ़वाल राइफल में हवलदार पद पर तैनात थे। वे 23 जून को मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ट्रेनिंग हादसे में शहीद हो गए। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस PCS अधिकारी को मिली IAS में पदोन्नति

उत्तराखंड की वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को आखिरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने उन्हें 2017 बैच का IAS अधिकारी घोषित करते हुए पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी निधि यादव को यह पदोन्नति पहले ही 2021 की रिक्ति के आधार पर मिलनी […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

अपडेट- यमुनोत्री भूस्खलन…एक बच्ची की मौत, कुछ यात्रियों के दबने की आशंका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को हुए हादसे में अब तक की जानकारी के अनुसार मलबे से एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य घायल यात्री को मलबे से निकालकर पीएचसी जानकीचट्टी भेजा गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तरकाशी जिला […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में टला हादसा…ब्रेक फेल होने से पलटी बस, मची चीख-पुकार

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के पास श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही यात्रियों से भरी बस (UK 04 PA 2954) अचानक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। हादसे में दो यात्रियों को […]

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…यमुनोत्री मार्ग में भूस्खलन, कई यात्रियों के दबने की खबर

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बीच प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम को जाने वाले जानकीचट्टी-पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक पहाड़ दरक गया, जिससे भारी मलबा रास्ते पर आ गया। इस हादसे के समय कई यात्री मार्ग पर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट देहरादून

अब हर जिले में ‘आदर्श गांव’…. उत्तराखंड में विकास की नई शुरुआत! ये है प्लान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन के अनुरूप “विकसित उत्तराखंड” के निर्माण की दिशा में ठोस कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून

बारिश बनी बाधा… इस हाईवे में फिर भूस्खलन, सैकड़ों यात्री फंसे

उत्तराखंड में बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। चमोली जिले में पीपलकोटी के पास बेनेरपानी और पागलनाला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बार फिर भारी मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और लौट […]