उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में खेल क्रांति… 23 नई अकादमियां लाएंगी खेलों में बदलाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने फाइनल में विजेता बनी हरिद्वार एल्मास टीम को ट्रॉफी प्रदान की और कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री धामी ने उन सभी टीमों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जो इस बार जीत से चूक गए। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

घर खरीदने का सपना?… अब पहले से ज़्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत – जानें नए रेट

उत्तराखंड में जमीन और फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। राज्य सरकार ने 6 अक्टूबर, सोमवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में सीधा असर पड़ा है। विशेष रूप से देहरादून में सर्किल रेट में 9% से 22% तक की बढ़ोतरी की गई […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

पुलिस में बड़ा फेरबदल…6 निरीक्षक और 46 उपनिरीक्षकों के तबादले

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने राजपुर थाने के एसएचओ शेंकी कुमार को शराब के नशे में वाहन चालकों से टकराने की घटना के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर नई थानाध्यक्ष […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

100 साल पुरानी व्यवस्था का अंत!… अब हर गांव में होगी ‘एक्शन वाली’ पुलिस

उत्तराखंड में एक सदी से भी पुरानी राजस्व पुलिस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत राज्य सरकार ने दूसरे चरण की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत 1983 राजस्व गांवों को मौजूदा रेगुलर (नियमित) पुलिस थानों और चौकियों के अधीन लाया गया […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल… मुख्यमंत्री धामी ने दी खास श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए और आर्मी बैंड का निरीक्षण कर जवानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जजमेंट देहरादून शिक्षा

उत्तराखंड… शिक्षकों की पदोन्नति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

उत्तराखंड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नतियां फिलहाल रोक दी गई हैं। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

एमडीडीए का बड़ा एक्शन… 26 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माण सील

उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने  रविवार को देहरादून के शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और छह स्थानों पर निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। यह अभियान एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में चलाया […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड ने फिर खोया एक वीर सपूत…नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

उत्तराखंड एक बार फिर वीर शहीद की खबर से शोक में डूब गया है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आई खबर ने कोटद्वार सहित पूरे गढ़वाल को गमगीन कर दिया है। भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में तैनात राइफलमैन सूरज सिंह नेगी देश सेवा करते हुए क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हो गए। उनका पार्थिव शरीर बीती रात कोटद्वार लाया गया, जहां […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

सावधान उत्तराखंड!… मौसम के तेवर फिर हुए सख्त, बारिश की बड़ी चेतावनी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 से 8 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 6 और 7 […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… पंचायत चुनाव अधूरे, उपचुनाव की तैयारी! ये हैं आसार

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में खाली पदों पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया तेज़ होने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही उपचुनाव की नई तिथियों का प्रस्ताव शासन को भेजने वाला है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इसी माह उपचुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी। हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों […]