उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून

अब शुरू होंगे शीतकालीन दर्शन!… केदारनाथ पंचमुखी डोली सज-धज कर विराजित

उखीमठ: श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज शनिवार दोपहर बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विराजमान हो गई। डोली का स्वागत सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं द्वारा जय बाबा केदारनाथ के उद्घोष के साथ किया गया। डोली विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर इसका अभिवादन किया। छह माह तक शीतकालीन गद्दीस्थल में भगवान […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

कागजी जंजाल खत्म… 6–12 महीने में भू-उपयोग परिवर्तन होगा पूरा, घर बैठे मंजूरी पाएं

 उत्तराखंड में अब जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) करना पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गया है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के अनुसार, यह प्रक्रिया 18 चरणों में पूरी होगी और अब इसे केवल 6 से 12 महीने में पूरा किया जा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

पूर्व सीएम ने भड़का दी सियासत…कांग्रेस में जातीय खींचतान! भाजपा ने साधा निशाना

उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरम हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अपनी पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिखा कि ब्राह्मण समाज स्वभाव से उदार होता है, इसलिए कांग्रेस संगठन में ब्राह्मण चेहरों को अधिक जिम्मेदारी दी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन… इस नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून में एक नर्सिंग होम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी में एक महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान पट्टी (गॉज़) छोड़े जाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में तीन […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन शिक्षा

उत्तराखंड… चार वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ा प्रमोशन

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इस पदोन्नति को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन द्वारा आदेशित किया गया है। साथ ही, सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत सुसाइड

पापा, माफ कर देना…जहरीला इंजेक्शन लगा दे दी जान, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली इलाके में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ अशोक (32) पुत्र प्रकाश चंद ने अपने घर पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति

उत्तराखंड…भाजपा ने बनाई प्रवक्ताओं की नई टीम, इन्हें मिला मौका

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार कुल 9 प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। सूची में देहरादून महानगर से विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेन्द्र सिंह, हनी पाठक और […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में भयावह हादसा…आग का गोला बनी खाई में गिरी कार, जिंदा जले दंपती और बेटा

उत्तराखंड में भैया दूज पर भयावह हादसा हो गया। भाई दूज के मौके पर चमोली के गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक दंपती और उनके एक बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में फिर मुठभेड़… पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी, थर्रा उठा इलाका

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दून अस्पताल के सामने युवक पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर लगाया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे जवाबी कार्रवाई में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा…इन धामों के कपाट बंद, छः माह का दिव्य विश्राम शुरू

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या के बाद प्रमुख चार धामों के कपाट बंद होने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत यमुनोत्री, केदारनाथ और गौरीकुंड के कपाट भाईदूज के पावन पर्व पर विधि-विधान के साथ शीतकालीन बंदी के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही इन धामों की उत्सव डोलियां अपने शीतकालीन प्रवास […]