उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

एकाएक घर में लग गई आग, मचा हड़कंप, यह बताई जा रही वजह

खबर शेयर करें -

नैनीताल। माल रोड में एक घर में अचानक आग धधक गई। इससे पहले कि परिवारजन कुछ समझ पाते आग ने ‌विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह हुई। माल रोड निवासी अमित जोशी के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। आग लगने की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस और दमकलकर्मियों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  गैस उपभोक्ता ध्यान दें!... एक गलती से रुक सकती है सिलिंडर की डिलीवरी

जब तक दमकलकर्मी मौक़े पर पहुँचते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर अधिकांश रूप से क़ाबू पा लिया गया था। जिसके बाद मौक़े पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर क़ाबू पाया। जानकारी देते हुए इस अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि हीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है। फ़िलहाल आग पर क़ाबू पा लिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में