उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे धर्म/संस्कृति हरिद्वार हिल दर्पण

अहिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित!… पोस्टर से धर्मनगरी में सख्ती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध घाट हर की पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर श्री गंगा सभा द्वारा लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अहिंदुओं का प्रवेश निषेध है।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि यह कदम 1916 के हरिद्वार म्युनिसिपल बायलॉज के प्रावधानों के तहत उठाया गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन हो रहा था और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह कदम जरूरी था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

बीते दिनों दो युवकों ने अरबी शेखों की पोशाक पहनकर हर की पैड़ी में प्रवेश किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर माफी मंगवाई और चालान किया। जांच में यह भी पता चला कि ये युवक स्वयं हिंदू धर्म के थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

1916 के म्युनिसिपल बायलॉज के अनुसार, हर की पैड़ी जैसे प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और उनका स्थायी निवास भी निषिद्ध है। श्री गंगा सभा का कहना है कि यह कदम केवल धार्मिक मर्यादा बनाए रखने और तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में