उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर कब्जा!… इन अफसरों पर कड़ा एक्शन, वेतन पर भी रोक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में अवैध कब्जों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान प्रशासन की सख्ती देखने को मिली।

लक्सर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्र ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चक रोड, नालों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों को लेकर वे बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि अब किसी भी स्थिति में अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश, नालों पर अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अवैध खनन से संबंधित थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी लेखपाल के क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया, तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी शामिल होगी। इस चेतावनी के बाद तहसील दिवस में मौजूद राजस्व कर्मचारियों में हलचल देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

तहसील दिवस के दौरान जिला पंचायत अधिकारी की अनुपस्थिति को सीडीओ ने गंभीर लापरवाही मानते हुए एडीएम को उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, निरीक्षण के दौरान लक्सर क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) लक्सर को भी फटकार लगाई गई और उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश एसडीएम लक्सर को दिए गए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में