अजब- गजब उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

प्रेम, धोखा और नए नाम की कहानी… युवती ने 6 साल तक छुपकर जीया अपना जीवन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला उजागर हुआ है। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस ने 6 साल पुराने अपहरण के केस में युवती और उसके आरोपी को हरिद्वार जिले के लक्सर से गिरफ्तार किया है। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी 26 वर्षीय साबिर और 22 वर्षीय युवती को मुंबई पुलिस ने 2019 में दर्ज अपहरण मामले के तहत हिरासत में लिया। इस बीच दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे और तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मामला 2019 का है, जब युवती (तब नाबालिग) मुंबई से लापता हुई और उसके परिजनों ने डोंबिवली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

13 फरवरी 2026 को डोंबिवली पुलिस हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पहुंची और जांच के दौरान पता चला कि युवती और आरोपी साबिर खड़ंजा कुतुबपुर गांव में रह रहे हैं। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी के अनुसार, पूछताछ में युवती ने बताया कि 2019 में वह मुंबई से अपने प्रेमी के साथ भागकर चंडीगढ़ आई थी, लेकिन वहां उसे धोखा मिला और वह घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात साबिर से हुई, जिसने उससे निकाह किया और लक्सर में अपने साथ ले आया। तब से वह दूसरे नाम से उसके साथ रह रही थी और तीन बच्चों की मां बनी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

मुंबई पुलिस ने युवती, बच्चों और आरोपी साबिर को हिरासत में लेकर मुंबई के लिए रवाना कर दिया है। प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुंबई पुलिस लगातार लड़की की तलाश में लगी थी और अब यह मामला 6 साल बाद सामने आया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में