उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

हथियारों का जखीरा, फर्जी लाइसेंस और स्विफ्ट कार… एसटीएफ ने खोला बड़ा राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से चार अवैध हथियार, 237 कारतूस और सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान यह कार्रवाई की गई। गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान कार से एक 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक, एक .22 बोर सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक .32 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक .32 बोर रिवॉल्वर, 237 विभिन्न बोर के कारतूस, चार मैगजीन तथा सात कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची मेले का है प्लान तो दें ध्यान… श्रद्धालुओं के लिए बदला पूरा ट्रैफिक सिस्टम, जानें जरूरी नियम

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता और सत्यता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक कॉल, एक अलर्ट और फिर ताबड़तोड़ एक्शन… तीन राज्यों की पुलिस ने ऐसे खत्म की पूरी फरारी की स्क्रिप्ट

पुलिस के अनुसार बरामद हथियार, कारतूस, फर्जी लाइसेंस और वाहन मामले में नामजद सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल तथा दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल, निवासी काशीपुर से संबंधित पाए गए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ अब तक राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान अब तक पांच अवैध हथियार और कई फर्जी लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाकर उत्तराखंड में अवैध हथियार रखने और बाद में उन्हें वैध दिखाने वाले लोग एसटीएफ के रडार पर हैं। राज्य में ऐसे हजारों स्थानांतरित शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी… सीएम धामी ने दिए सख्त और अहम निर्देश

एसएसपी ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में एसटीएफ की टीम के निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एम.पी. सिंह, कांस्टेबल गुरवंत सिंह, मोहित वर्मा और सोनू पांडे शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में