उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हल्द्वानी हिल दर्पण

2 सितंबर को संभलकर रहें!…उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर... नाले में बह गई कार, युवक-युवती की मौत; एक युवती बची

नैनीताल में सभी स्कूल बंद

नैनीताल जिले में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने 2 सितंबर, बुधवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बुधवार को बंद रहेंगे।

बागेश्वर में भी स्कूलों की छुट्टी

बागेश्वर जिले में भी मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म...भड़का आक्रोश, होटल में तोड़फोड़; महिला आयोग का बड़ा एक्शन

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

उत्तरकाशी में भी रहेगा अवकाश

उत्तरकाशी जिले में भी 2 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच गोला नदी ने बढ़ाई चिंता...घटा पानी; पुल-सड़क को लेकर आई राहत की खबर

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी इस दौरान बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में