उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम सस्पेंड

खाकी पर दाग…नशे में पुलिसकर्मी ने की छेड़छाड़, सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं। इससे विभाग में खलबली मची हुई है। दरअसल रुद्रपुर में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

पीड़िता ने बताया कि जब वह स्टेडियम जा रही थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और उसके अन्य जनपद में तबादले की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पीड़िता के मुताबिक, वह रोजाना की तरह स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंची। घटना के बाद पीड़िता ने साथियों और स्वजन को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़िता के माता-पिता पुलिस लाइन पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 7, 8 और 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में