उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

SSP का बड़ा वार…कई थानों की कमान बदली—जानिए किसे कहाँ मिली पोस्टिंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से महकमे में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इस बीच जिलास्तर पर 2 इंस्पेक्टर और 20 सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के ट्रांसफर किए हैं। ये तबादले शुक्रवार देर रात किए गए।

हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से‌ किए गए तबादलों के तहत इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली से हटाकर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। खास बात यह है कि इन अधिकारियों को कुछ ही दिन पहले नई जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

इसके अलावा कई दरोगाओं के भी तबादले किए गए हैं। अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल थाने का एसओ बनाया गया है। नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी भेजा गया है। विकास रावत को गैस प्लांट से सिडकुल कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीण बिष्ट को मंगलौर कोतवाली से बहादराबाद के कस्बा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। विक्रम बिष्ट को पथरी थाने से सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया गया है और बलवीर डोभाल को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि नवीन चौहान को वहां से पथरी थाने भेजा गया है। ब्रह्मदत्त बिजलवाण को खड़खड़ी चौकी से पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया है। आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर चौकी (भगवानपुर) भेजा गया है, जबकि विनय मोहन को वहां से पुलिस लाइन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार को बुग्गावाला से अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। नवीन नेगी को गोवर्धनपुर से खड़खड़ी और सूरत शर्मा को लक्सर से गोवर्धनपुर चौकी भेजा गया है। बालम सिंह को रुड़की से तेजपुर (भगवानपुर) चौकी प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये सभी तबादले जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में