उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

एसएसपी का बड़ा एक्शन…इस जिले में बदले उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।  इन सभी को नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

हरिद्वार जिले में एसएसपी ने पुलिस विभाग ने ‘तत्काल प्रभाव’ से पांच महिला उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

रेखा पाल – पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय से स्थानांतरित होकर कोतवाली गंगनहर में नई तैनाती।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

ज्योति नेगी – कोतवाली गंगनहर से स्थानांतरित होकर थाना बहादराबाद भेजी गईं।

सीमा आर्य – थाना बहादराबाद से हटाकर थाना पथरी में दी गई नई जिम्मेदारी।

अंशु चौधरी – कोतवाली गंगनहर से स्थानांतरित कर प्रभारी, महिला हेल्पलाइन हरिद्वार नियुक्त किया गया।

अनीता शर्मा – प्रभारी महिला हेल्पलाइन से हटाकर कोतवाली नगर में तैनाती दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इस फेरबदल को हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि यह बदलाव मैदान पर महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और प्रतिक्रिया क्षमता को और बेहतर बनाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में