उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम सस्पेंड हिल दर्पण

एसएसपी का बड़ा एक्शन… दरोगा सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। ऊधम सिंह नगर में रिश्वत मांगने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अनवर अहमद पर 24 फरवरी को विद्युत अधिनियम से जुड़े एक मामले में आरोपी से पैसे की मांग करने का आरोप लगा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के अनुरूप की गई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कदम को पुलिस महकमे में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि आमजन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में