उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

कैमरे में कैद खाकी की सौदेबाज़ी!… वीडियो वायरल होते ही SSP का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे की छवि को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने खाकी को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।

मामला हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लंढौरा चौकी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महिपाल सैनी कथित तौर पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ टैंकरों से तेल निकालने वाले लोगों से पैसों का लेन-देन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, भ्रष्ट आचरण और विभाग की छवि धूमिल करने का दोष मानते हुए उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी पद से हटा दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन रोशनाबाद संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार, लापरवाही या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

इस कड़ी कार्रवाई के बाद जिलेभर के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं, यह कदम अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक सख्त चेतावनी और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचार पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में