उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर… गंगनहर में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेरठ के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी की देर रात सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में डूबी हुई है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार पानी में डूबी मिली, जिसके बाद झाल कर्मियों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

रेस्क्यू के दौरान कार के भीतर दो युवक अचेत अवस्था में मिले। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली थाना जानी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

हादसे के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक निजी कार्य से रुड़की आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और गंगनहर की पटरी पर मौजूद मोड़ बताई गई है, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सभी पहलुओं पर गहन जांच की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में