उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर रफ्तार का कहर…नवोदय कर्मी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल से सामने आया है, जहां रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में नवोदय विद्यालय के संविदा कर्मचारी संतोष भंडारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी संतोष भंडारी रुद्रपुर स्थित नवोदय विद्यालय की मैस में कार्यरत थे। सोमवार  रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पैदल अपने आवास की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने हाईवे पार करना शुरू किया, उसी समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

सूत्रों के अनुसार मृतक का भाई विनोद कुमार उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं और वर्तमान में किच्छा कोतवाली में सेवाएं दे रहे हैं। इस हादसे से परिजनों और सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में